फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lyricist Dr. Urmilesh's 74th birth anniversary was celebrated, saplings were planted

Budaun News: गीतकार डॉ. उर्मिलेश की मनाई गई 74वीं जयंती, लगाए पौधे

Mon, 07 Jul 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lyricist Dr. Urmilesh's 74th birth anniversary was celebrated, saplings were planted
बदायूं क्लब में पौधरोपण करते एडीएम प्रशासन व मौजूद क्लब के पदा​धिकारी।स्रोत:स्वयं
बदायूं। बदायूं क्लब परिसर में राष्ट्रीय गीतकार दिवंगत डॉ. उर्मिलेश की 74वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान 30 पौने रोपकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


समाज सेवियों और जन प्रतिनिधियों ने डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि आने वाले कल के लिए पर्यावरण सरंक्षण अति आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेकर इस दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने डॉ. उर्मिलेश को बदायूं का गौरव बताया।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक ने डॉ. उर्मिलेश को श्रद्धांजलि दी और पौधरोपण को सफल बनाने के लिए अपील की। प्रभागीय निदेशक वन प्रभाग प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि यह आयोजन समय की मांग है और क्लब के इस प्रयास से निश्चित रूप से अन्य लोग भी पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित होंगे। अंत में डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधरोपण को सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. एसके गुप्ता, रविंद्र मोहन सक्सेना, डॉ. आशीर्वाद वशिष्ठ, डॉ. मधु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed