फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Love, sacrifice and faith inspire society to live an ideal life.

Budaun News: प्रेम, त्याग, विश्वास से समाज को मिलती है आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा

Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Love, sacrifice and faith inspire society to live an ideal life.
बिसौली में अंतिम दिवस की कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
बिसौली। नगर के एक इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। समापन दिवस पर कथावाचक पं. रविकांत शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के पावन विवाह के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथावाचक शास्त्री ने कहा कि रुक्मिणी विवाह केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति, अटूट विश्वास और भगवान पर पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जब भक्त सच्चे मन से प्रभु को पुकारता है तो भगवान स्वयं उसकी रक्षा के लिए दौड़े चले आते हैं। रुक्मिणी का प्रेम, त्याग और विश्वास आज के समाज को भी आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर राम भूषण गुप्ता, आचार्य सौरभ पाठक, यशवर्धन रस्तोगी, वंश वार्ष्णेय, शिवांश रस्तोगी, रामेंद्र शर्मा, संजय सक्सेना, राकेश सक्सेना रहे।
विज्ञापन









कौशल्या और श्रीराम से जुड़े दिव्य प्रसंग सुनाए
बिसौली। नगर के हरी बाबा मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास पं. देशपाल भारद्वाज महाराज ने माता कौशल्या और भगवान श्रीराम के दिव्य प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जो मानव रूप में रहकर आदर्श पुत्र, भाई और राजा बने। कथा के दौरान उन्होंने उस प्रसंग का वर्णन किया। जब माता कौशल्या ने बालक राम को पालने में सुलाकर भोग लगाया। आश्चर्य तब हुआ जब उन्होंने राम को एक साथ पालने में भोग लगाते देखा। भगवान ने अपनी लीला दिखाते हुए मुख खोला, जिसमें माता कौशल्या ने संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन किए। सूर्य, चंद्रमा, तारे, पृथ्वी, देवता और स्वयं को राम के मुख में देखकर वे भाव-विभोर हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed