{"_id":"65ff309c8519c4be020360e6","slug":"love-marriage-with-a-youth-from-non-community-family-threatening-to-kill-badaun-news-c-4-1-bly1014-369109-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गैर समुदाय के युवक से किया प्रेम विवाह,परिवार मारने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गैर समुदाय के युवक से किया प्रेम विवाह,परिवार मारने की दे रहा धमकी
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन्स क्षेत्र की नवादा इलाके से एक युवती गैर समुदाय के युवक के साथ चली गई। दोनों ने शादी कर ली। युवक और युवती ने शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही थी। युवती का आरोप है कि उसके घरवाले अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपने एक्स हैंडल पर भी इसका जिक्र किया है और पुलिस के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
युवक के बहनोई और उनके चचेरे भाई को उठा ले गई पुलिस
युवक का आरोप है कि पुलिस भी उनका साथ नहीं दे रही, बल्कि उसके बहनोई और उनके चचेरे भाई को घर से उठा लाई है। इससे घरवाले परेशान हैं और उसे भी घर से नहीं निकलने दे रहे। युवक ने आशंका जताई है कि पुलिस उसके घरवालों के साथ कुछ भी कर सकती है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई का कहना है कि 20 दिन पुराना मामला है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज है। पूछताछ और युवती की बरामदगी को परिजनों को बुलाया गया है। लड़की आकर कोर्ट में बयान करे। तब मामले का समाधान हो सकेगा।