रुदायन/बिल्सी। नगर स्थित ब्रह्मदेव बाबा मंदिर में भक्तों ने शिव का बाबा महाकाल के रूप में शृंगार किया। देर रात तक श्रद्धालु बाबा महाकाल का शृंगार देखने पहुंचे और नतमस्तक हुए। आरती उतारकर बाबा का गुणगान किया। बाद में फल, मिठाई, शरबत और नारियल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संजीव गुप्ता, रविशंकर, महेंद्रपाल गुप्ता, कुलदीप, अनुज, बॉबी शंकर, सचिन आदि थे।
इसी तरह बिल्सी नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर सोमवार की रात महाकालेश्वर सेवा समिति की ओर से बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद रात को महाकाल का भव्य शृंगार धूमधाम से किया। शृंगार करने वाले इस्लामनगर निवासी सुशील बाबू, सीमा वाष्र्णेय, अमन वाष्र्णेय, नेहा वाष्र्णेय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ वाष्र्णेय आदि थे। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य शृंगार किया गया। संवाद

बिल्सी के कुटी मंदिर में महाकाल का शृंगार कर पूजा करते भक्त। संवाद