Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lord Ram's procession started with great pomp

Budaun News: धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा

Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's procession started with great pomp
बिल्सी में निकाली राम बरात में शामिल मां दुर्गा की झांकी। संवाद
बिल्सी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा सोमवार को नगर में धूमधाम से निकली। शोभायात्रा में कई जिलों की झांकियां थी जो आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा पर नगर के व्यापारियों ने फूल बरसाए और श्रद्धालुओं ने श्रीराम की पूजा अर्चना की। श्रीराम के परिवार के साथ ही भगवान गणेश, शंकर, हनुमान आदि की झांकियां लोगों को लुभा रही थी।
विज्ञापन

शोभायात्रा को देखने के लिए नगर और क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग दोपहर से ही जमा हो गए। देर शाम तक शोभायात्रा की गूंज पूरे नगर में सुनाई देती रही। सुरक्षा के लिहाज से कई स्थानों की पुलिस भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी। नगर में अंबियापुर चौराहे से शोभायात्रा शाम छह बजे शुरू हुई जो कि नगर के मोहल्ला साहबगंज, नगर पालिका परिषद रोड, मुख्य बंबा चौराहा, सराफा बाजार आदि से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल रही झांकियां में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, पवन पुत्र हनुमान, मां सरस्वती, राधा कृष्ण, भगवान गणेश लोगों को काफी आकर्षित कर रही थी। इन झांकियां के बीच में काली का अखाड़ा भी अपना प्रदर्शन करता हुआ चल रहा था। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्था को बनाते हुए चल रहे थे। बैंड बजे धार्मिक गीत सुनाते हुए चल रहे थे। इसको सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश बाबू गुप्ता, प्रबंधक विनोद पालीवाल, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर, डाॅ. श्रीकृष्ण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मोहित गुप्ता, लवकुमार वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, आदित्य माहेश्वरी, अखिल मालपानी, शेखर सक्सेना, नन्हे देवल, हरिओम राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा।

बिल्सी में निकाली राम बरात में शामिल मां दुर्गा की झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली राम बरात में शामिल मां दुर्गा की झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली राम बरात में शामिल मां दुर्गा की झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली राम बरात में शामिल मां दुर्गा की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed