फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lord Parshuram's procession was taken out with great pomp in Ujhani

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Mon, 05 May 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's procession was taken out with great pomp in Ujhani
उझानी में परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : संवाद
उझानी। श्री ब्राह्मण सभा की देखरेख में भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कलाकारों ने प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। डीजे साउंड सिस्टम की धुन पर युवक झूम उठे।
विज्ञापन

शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर परिसर से अपराह्न करीब पांच बजे शुरू हुई। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने भगवान परशुराम राम की झांकी का पूजन किया। शोभायात्रा बिल्सी रोड बाजार से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंचने से पहले रास्ते में काली अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। अन्य कलाकारों ने नृत्य किया। देवी और देवताओं की झांकियां भी आकर्षक रहीं। डीजे साउंड सिस्टम और बैंडबाजों की धुन पर सजातीय युवक झूमते नजर आए। स्टेशन और लिंक रोड होकर देर शाम भगवान दास पैलेस में शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। सभा में सजातीय मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने के साथ समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, लालन पांडेय, अवनीश शर्मा, राहुल शंखधार, गोपीवल्लभ शर्मा, प्रवेश शर्मा, आकाश शर्मा, रामचंद्र शर्मा, ओमशंकर भार्गव, उपेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

उझानी में परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

उझानी में परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed