फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lokmanya Tilak Express will run from Bareilly to Mumbai from today

बरेली से मुंबई के बीच आज से दौड़ेगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lokmanya Tilak Express will run from Bareilly to Mumbai from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बदायूं/दबतोरी। उत्तर रेलवे के बरेली-चंदौसी रेल रूट पर शनिवार से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी। शनिवार को बरेली से मुंबई और मंगलवार को मुंबई से यह ट्रेन मंगलवार को बरेली आएगी। अप-डाउन में यह ट्रेन बिसौली के दबतोरी स्टेशन पर ठहराव लेगी। अनारक्षित श्रेणी की इस ट्रेन के संचालन से लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के बरेली-चंदौसी रूट पर अब तक दिल्ली-बरेली पैसेंजर के अलावा दिल्ली-टनकपुर के बीच पूर्णागिरि शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण 22 मार्च को अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया गया था। अब से यह ट्रेन निरस्त चल रही थी। करीब डेढ़ साल के बाद उत्तर रेलवे ने ट्रेन का संचालन शुरू किया है। अप में ट्रेन नंबर 14314 बरेली से मुंबई के लिए चलेगी। हर शनिवार को यह ट्रेन दिन में 10-50 बजे दबतोरी पहुंचेगी। यहां ठहराव लेने के बाद अलीगढ़ की ओर रवाना हो जाएगी। डाउन में ट्रेन नंबर 14313 मुंबई से चलकर हर मंगलवार को दिन में 2-30 बजे दबतोरी स्टेशन पर ठहराव लेने के बाद बरेली की ओर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेसका संचालन शुरू होने के बाद बिसौली के लोगों को सीधे मुंबई तक की यात्रा करने में सुविधा होगी। व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसफपुर, दबतोरी में लूप लाइनों से 30 किमी से दौड़ सकेंगी ट्रेन
दबतोरी। बिसौली तहसील के दबतोरी और आसफपुर रेलवे स्टेशनों की लूप लाइनों से अब रेलगाड़ियां 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। अब तक यहां 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार थी। रेल ट्रैक की रफ्तार बढ़ाने के बाद इसके ट्रायल का काम शुक्रवार को कर लिया गया।
बिसौली में आसफपुर, दबतोरी, पुरखखेड़ा, सिसरका और करेंगी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के हैं। इन स्टेशनों पर मेल लाइन के साथ ही लूप लाइनें भी हैं। मेन लाइनों की रफ्तार तो 100 किमी तक की है, लेकिन लूप लाइनों की रफ्तार काफी कम थी। मुख्य रूप से आसफपुर और दबतोरी स्टेशनों पर रेल ट्रैक पर ज्यादा दबाव रहता है। ऐसे में यहां दोनों स्थानों पर उत्तर रेलवे ने लूप लाइनों की रफ्तार में इजाफा किया है। दबतोरी और आसफपुर स्टेशनों की लूप लाइनों पर शुक्रवार को ट्रायल किया गया। दोनों स्टेशनों की लूप लाइनों की रफ्तार बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन अप और डाउन में रहेगी। अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन का ठहराव दबतोरी में होगा। यह ट्रेन को पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण में बंद कर दिया गया था। ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों को फायदा होगा। दबतोरी में लूप लाइनों की स्पीड में भी इजाफा किया गया है। - रेखा शर्मा, प्रवण मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed