{"_id":"5e90a7018ebc3e6fd22b36e2","slug":"lockdown-in-baduan-badaun-news-bly4023044107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: लॉकडाउन में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, आम जनता को नहीं मिला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: लॉकडाउन में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, आम जनता को नहीं मिला पेट्रोल
विज्ञापन
बदायूं। देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आ रहे थे। ऐसे में डीएम कुमार प्रशांत ने दो दिन पहले यह आदेश दिया कि कुछ चुनिंदा सेवाओं से जुड़े लोगों के वाहनों को ही पेट्रोल पंपों से पेट्रोल, डीजल दिया जाएगा। निर्देश मिलने के बाद में पेट्रोल पंप स्वामियों ने आम लोगों को पेट्रोल देना बंद कर दिया है। डीएम के आदेेश का असर देहात क्षेत्र में भी देखने को मिला। सुबह लोग अपने वाहनों में पेट्रोल, डीजल डलवाने के लिए पहुंचे तो पंप संचालकों ने मना कर दिया। जिनके पास वाहन पास था, उन्हें पेट्रोल दिया गया। वहीं किसानों के लिए डीजल उपलब्ध कराया गया।
लॉकडाउन की शुरुआत में तो वाहनों की संख्या न के बराबर थी। केवल पुलिस, प्रशासन के अलावा जरूरी काम से निकले लोगों के वाहन ही सड़कों पर दिखाई दे रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे लॉकडाउन के दिन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सड़कों पर वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि वह किसी भी आम व्यक्ति को पेट्रोल नहीं देंगे। जिला प्रशासन से अधिकृत जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही पेट्रोल, डीजल दिया जाए।
चौथी बार में होगा डीजल बिक्री लाइसेंस निलंबित
जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसी भी पेट्रोल पंप संचालक की तरफ से आम व्यक्ति को पेट्रोल, डीजल दिया गया और इसके बारे में प्रशासन को जानकारी हुई, तो पहले तीन बार तो पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ जुर्माना डाला जाएगा। और चौथी बार में डीजल बिक्री लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन लोगों को मिलेगा डीजल और पेट्रोल
1. सरकारी सेवारत अधिकारी, कर्मचारियों के वाहन
2. पुलिस वाहन
3. चिकित्सा सेवा जुड़े हुए व्यक्तियों के वाहन एंबुलेंस इत्यादि
4. निजी ऐसे वाहन जो मेडिकल इमरजेंसी के लिए मरीज का परिवहन कर रहे, मेडिकल कागजात दिखाए जाने पर
5. अधिकृत अधिकारियों द्वारा निर्गत पास धारक वाहन
6. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहन
7. ऐसे अन्य वाहन जिन्हें सक्षम अधिकारी उचित समझे।
लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर वाहनों के माध्यम से क्योंकि दैनिक जरूरत की चीजें मोहल्लों में लगातार पहुंच रही हैं। फिर भी कुछ लोग बेवजह सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह आम लोगों को पेट्रोल व डीजल न दें। - कुमार प्रशांत, डीएम