फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Loan sanction letters worth Rs 4.18 crore given to women of self-help groups

Budaun News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए 4.18 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र

Wed, 13 Nov 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Loan sanction letters worth Rs 4.18 crore given to women of self-help groups
डायट ऑडिटोरियम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र देते केंद्रीय राज्य मंत्री
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 418 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 4.18 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने वितरित किए। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उत्पाद प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी कहानी अपनी जुबानी कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जिले में लगभग 20,000 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनमें करीब दो लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने का काम किया जा रहा है। करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। जिसका सीधा लाभ महिलाओं व उनके समूहों को मिल रहा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से महिला सशक्तिकरण का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed