{"_id":"6a6f9f8d5b1d5e5368008fa7","slug":"lineman-fell-from-a-pole-after-suffering-an-electric-shock-in-the-forest-of-vadhauli-village-badaun-news-c-123-1-sbly1006-169911-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव वधौली के जंगल में करंट लगने से लाइनमैन खंभे से गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव वधौली के जंगल में करंट लगने से लाइनमैन खंभे से गिरा
विज्ञापन
घायल लाइनमेन को बिल्सी सीएचसी से रेफर करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बिल्सी। गांव वधौली के जंगल में रविवार को ट्यूबवेल की बिजली लाइन ठीक करते समय एक संविदा कर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से वह बिजली के पोल से नीचे धान के खेत में गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव सहसपुर निवासी जय सिंह नागरझूना उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन है। जय सिंह रविवार को क्षेत्र के गांव वधौली के एक ट्यूबवेल की बिजली लाइन में आई खराबी दूर करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। झटका खाकर वह खंभे से नीचे धान के खेत में जा गिरे। हादसे में लाइनमैन के हाथ झुलस गए।
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। घायल लाइनमैन को खेत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बिल्सी सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
इस घटना में लाइनमैन सेंसर वाला हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर वह हेलमेट लगाए होता तो हादसा नहीं होता। प्रथम दृष्टया शटडाउन के बाद सप्लाई शुरू करना एसएसओ की लापरवाही है। इसमें जांच कमेटी बनाकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - नागेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बिल्सी