Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lift at Women's Hospital is out of order for one and a half month, increasing problems

Budaun News: महिला अस्पताल में डेढ़ माह से लिफ्ट ठप, बढ़ी परेशानी

Sat, 27 Sep 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lift at Women's Hospital is out of order for one and a half month, increasing problems
जिला महिला अस्पताल में लगी लिफ्ट खराब पड़ी। संवाद
बदायूं। जिला महिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सा बिल्डिंग में लगी दोनों लिफ्ट पिछले डेढ़ माह से खराब हैं। इस कारण प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में ग्राउंड फ्लोर पर वाह्य रोग विभाग, दवा वितरण कक्ष समेत अन्य कक्ष है। प्रथम तल पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। ऐसे में रोजाना 30 से 40 गर्भवती महिलाएं यहां जांच कराने आती हैं। लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें सीढ़ियों या रैंप के सहारे जाना पड़ता है। कई बार परिजनों को मरीज को संभालते हुए बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए सीढ़ियां से चढ़ना-उतरना जोखिमभरा है। मरीज सीमा के तीमारदार सोनू ने बताया कि वह अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर रैंप का सहारा लेना पड़ा। थकावट की वजह से रूक-रूक का ऊपर चढ़ पायी। सबसे ज्यादा दिक्कत उतरते वक्त हुई। रैंप पर उतरते वक्त गिरने का डर बना था। इसके लिए सीढि़यों का सहारा लेना पड़ा। थकावट की वजह से बीच-बीच में बैठ-बैठकर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भर्ती होने वाली प्रसूताओं को सबसे ज्यादा दिक्कत
-द्वितीय तल पर प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। डिलीवरी से पहले और बाद में मरीजों की स्थिति सामान्य नहीं रहती, ऐसे में सीढ़ियों से ऊपर-नीचे ले जाना परिजनों के लिए बहुत कठिन हो जाता है। परवीन के परिजन मोहम्मद आलम ने बताया कि स्ट्रेचर और व्हील चेयर का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में मजबूर होकर मरीज को पैदल ले जाना पड़ा है। यहीं हाल लगभग सभी का है।
-------
लिफ्ट के गेट पर लगा जंग
-जिला महिला अस्पताल की 100 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सा बिल्डिंग 2014 में 18 कराेड़ से बनवाई गई थी। तब दो लिफ्ट भी लगाई गई थी। देखरेख के अभाव में यह बीच-बीच खराब होने लगी। पिछले डेढ़ माह से लिफ्ट बंद हैं। इस दौरान न तो अस्पताल प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था की और न ही मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। यह समस्या हर दिन बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। लिफ्ट के गेट पर अब जंग सी आने लगी है।

--------
वर्जन
- लिफ्ट को सही कराने के लिए पत्राचार किया गया है। अभी इंजीनियर नहीं आए। उनका इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा लिफ्ट चलाने के लिए स्टाफ की डिमांड शासन से की है। - शोभा अग्रवाल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

जिला महिला अस्पताल में लगी लिफ्ट खराब पड़ी। संवाद

जिला महिला अस्पताल में लगी लिफ्ट खराब पड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed