फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life imprisonment for raping a minor

Budaun News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Thu, 20 Apr 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for raping a minor
बदायूं। तीन साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने अंतिम सांस तक के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही मुजरिम पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी डाला है। अदालत ने जुर्माने की रकम जमा होने पर संपूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा के मुताबिक थाना उझानी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तीन अप्रैल, 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी की रिपोर्ट के मुताबिक वह पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। वादी की नौ वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। घटना वाले दिन शाम पांच बजे उझानी क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी आदेश पुत्र ताराचंद उसकी पुत्री को जबरन ले गया।
विज्ञापन

आदेश ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी आदेश वादी की पुत्री को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। विशेष न्यायाधीश दीपक यादव ने पत्रावली पर मौजूद संपूर्ण साक्ष्यों का अवलोकन किया। कोर्ट ने अभियोजन की ओर से अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुना। कोर्ट ने नामजद आदेश को दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषसिद्ध पर एक लाख रुपए का अर्थदंड भी डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed