फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Let the message of self-reliant India reach every home: Rajiv Gupta

हर घर तक पहुंचे आत्मनिर्भर भारत का संदेश : राजीव गुप्ता

Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Let the message of self-reliant India reach every home: Rajiv Gupta
उझानी में गोष्ठी में जिलाध्यक्ष का स्वागत करते नगर अध्यक्ष। स्रोत: संगठन
उझानी। भारतीय जनता पार्टी के आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान में सोमवार दोपहर ब्लॉक परिसर में गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आत्म निर्भर भारत का संदेश हर घर तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं की गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलने वाले अभियान में स्वदेशी उत्पादों के बारे में जानकारी घर- घर पहुंचानी है। नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने स्वदेशी अभियान का संकल्प पूरा होने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं के बूते ही हर अभियान सफल होता है। पार्टी जिलाध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, विवेक राष्ट्रवादी, आनंद मिश्रा, रेनू सिंह, अजय तोमर करुणा सोलंकी, ज्ञानचंद्र शाक्य, बालकराम वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed