फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lekpalon satisfied No farmer , performance

लेखपालों से संतुष्ट नहीं किसान, प्रदर्शन

Thu, 14 May 2015 07:38 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Thu, 14 May 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन

तहसील परिसर में आए दिन हल्का लेखपालों के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। उसके बाद भी प्रशासन किसानों की समस्यों को हल करने का प्रयास नही कर रहा है। ग्राम ततारपुर, मुसियानगला, किल्होडी के सैकड़ों किसानों ने हल्का लेखपाल पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इन लोगो ने एसडीएम से निष्पक्ष सर्वे कराकर प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। तहसील क्षेत्र के ततारपुर, किल्होडी गांव के सैकड़ों किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रसाशन और हल्का लेखपालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इन लोगों अपने-अपने  हल्का लेखपाल पर पक्षपातपूर्ण तरीके से चेक वितरण करने और गलत सर्वे करने का आरोप लगाया। इन किसानों का आरोप था कि लेखपाल सुविधा शुल्क लेकर आलू और गन्ना किसानों का भीे फसली मुआवजा दे रहे हैं। यहां ज्ञापन देने वालों में श्योराज, चरन सिंह, राकेश, अजयपाल, धनवति, सत्यवति, चंद्रपाल, गजेंद्र महेश, राजपाल, दिनेश, सुरेश, शिवचरन, राजेंद्र, पातीराम, भगवान दास, सुरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन


लेखपाल पर लगाया आरोप
बदायूं। तहसील सदर क्षेत्र के गांव अनगुईया मजरा सल्लननगर निवासी सुलेंद्र ने डीएम को पत्र देकर मुआवजे के चेक दिलाने को लेखपाल पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed