फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lax attitude of Bilsi police, took 18 days from finding youth to taking action

बदायूं: बिल्सी पुलिस का ढीला रवैया, युवक खोजने से लेकर कार्रवाई में लगा दिए 18 दिन

Tue, 21 Feb 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lax attitude of Bilsi police, took 18 days from finding youth to taking action
बदायूं/बिल्सी। बिल्सी के प्रिंस हत्याकांड में थाना पुलिस का ढीला रवैया देखने को मिला। पहले तो पुलिस लापता युवक को ही तलाश नहीं कर पाई और जब परिवार वालों ने आरोपियों के नाम पता उपलब्ध कराए तो उनसे पूरी जानकारी तक हासिल नहीं कर सकी। सोमवार को आधा अधूरा खुलासा करके इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन

कस्बे के खैरी बस स्टैंड निवासी प्रिंस कुमार की दो फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी लेकिन इसके बारे में उसके पिता राजेश कुमार को जानकारी नहीं थी। वह प्रिंस को लापता मान रहे थे। उन्होंने बिल्सी पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद 18 फरवरी तक पुलिस ने प्रिंस को तलाश नहीं किया और न ही किसी से पूछताछ की।
विज्ञापन

18 फरवरी की सुबह राजेश ने ही पुलिस को बताया था कि उनके बेटे प्रिंस की हत्या उनके दूसरे बेटे हर्ष और उसके साथियों ने की है। तब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। फिर भी पुलिस पूरी सच्चाई उजागर नहीं कर पाई। इसमें भी पुलिस को तीन दिन लग गए। एक समय तो पुलिस आरोपियों की ही बातों में आ गई और युवक को तलाश करने कछला गंगा घाट पहुंच गई। अगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो आरोपियों को पकड़ने में इतना समय नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर भाई ने भाई को क्यों मार दिया
- कहने को पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं लेकिन इस मामले में या पुलिस आरोपी सराफा व्यापारी को बचाने में जुटी रही या फिर इस हत्याकांड की ठोस वजह ही पता नहीं कर पाई। ऐसी क्या बात हुई, हर्ष ऐसे कौन से लालच में आ गया था, जिससे उसने अपने भाई प्रिंस की हत्या कर दी। इन सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं हैं। न ही पुलिस ने इनके जवाब जानने की कोशिश की।


दस लाख रुपये में सौदे का मिला ऑडियो, किसने किया पता नहीं
- इस मामले में पुलिस को एक ऑडियो मिलने की जानकारी सामने आई है। इस ऑडियो में प्रिंस की हत्या करने का 10 लाख रुपये में सौदे का जिक्र है। यह ऑडियो आरोपी दिवांश के मोबाइल से बरामद हुआ है। वह किससे बात कर रहा है, पुलिस इसके बारे में कुछ नहीं जानती। उदय का इसमें क्या भूमिका रही। पुलिस ने यह भी खुलासा नहीं किया है। पुलिस हर सवाल का जवाब देने से बच रही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह भी एक ऑडियो की बात कह रहे हैं, लेकिन उसके बारे में पूछने पर भी उनका गोलमोल जवाब है। इधर, सीओ सुनील कुमार को शाम को कई बार फोन किए जाने पर भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed