{"_id":"6a49647815d0e1df240acf80","slug":"lawyers-protest-demanding-water-and-sanitation-facilities-in-public-toilets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-167670-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सार्वजनिक शौचालय में पानी-सफाई की मांग, वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सार्वजनिक शौचालय में पानी-सफाई की मांग, वकीलों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्सी तहसील में प्रदर्शन करते वकील। संवाद
बिल्सी। तहसील परिसर में हाल ही में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में पानी और नियमित सफाई की व्यवस्था न होने से नाराज वकीलों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रशासन से तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। वकीलों का कहना था कि शौचालय का निर्माण तो करा दिया, लेकिन उसमें पानी की समुचित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई न होने से आम लोगों के उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। इससे तहसील में अपने कार्य से आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वकीलों का आरोप है कि वह इसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि सार्वजनिक शौचालय में शीघ्र पानी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए। नियमित सफाई के लिए कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित हो, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं सुचारु सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, ज्ञान सिंह त्यागी, हेमेंद्र सिंह चौहान, बागीश माहेश्वरी, दया राठौर, अजय पाल, वीरपाल आदि वकील मौजूद रहे।