फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lawyer's mother dies while filling water from hand pump due to electric shock

Budaun News: हैंडपंप में उतरा करंट, पानी भर रही वकील की मां की मौत

Tue, 03 Mar 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's mother dies while filling water from hand pump due to electric shock
धर्मवती का फाइल फोटो।
बिल्सी। गांव बैरमई खुर्द में मंगलवार सुबह हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से वकील की मां की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। हादसे पर साथी अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मवती (56) पत्नी किशन लाल गोस्वामी रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रहीं थीं। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में सबमर्सिबल मोटर पड़ी थी। इसी दौरान अचानक नल में करंट उतर आया और धर्मवती उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

परिजनों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पुत्र एवं अधिवक्ता सुमित गोस्वामी ने बताया कि हैंडपंप में पड़ी सबमर्सिबल मोटर में अचानक करंट आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इधर, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महासचिव ज्ञानसिंह त्यागी, योगेश बिसारिया, ग्रीश कुमार सिंह, विवेक राठी, हेमेंद्र कुमार सिंह, मुनीष सक्सेना, रामनाथ शर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, आशीष शर्मा, श्रीराम सहित अन्य अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed