फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land was not found for planting trees, widening of highway got stuck

Budaun News: पौधे लगाने के लिए नहीं मिली जमीन, हाईवे का चौड़ीकरण अटका

Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Land was not found for planting trees, widening of highway got stuck
बदायूं। दातागंज-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 1800 पेड़ काटकर उसके 10 गुना लगाने हैं। पेड़ लगाने के लिए जिले में जमीन नहीं मिल रही है। चार माह से पेड़ लगाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन न मिलने के कारण चौड़ीकरण का काम अटका है।
विज्ञापन

दो लेन के बदायूं-दातागंज स्टेट हाईवे से सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, कन्नौज, कानपुर, फतेहगढ़ आदि जिलों के वाहन गुजरते हैं। पीडब्ल्यूडी के सर्वे में सड़क पर हर दिन हजारों वाहनाें का आवागमन है। इसलिए इसको तीन लेने बनाने की योजना बनी। शासन से चौड़ीकरण को मंजूरी मिली और 82 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पेड़ों का सर्वे कराया। इससे स्पष्ट हुआ कि चौड़ीकरण के लिए 1800 पेड़ काटने होंगे। काटने से पहले उसके 10 गुना यानी 18000 पौधे लगाने के लिए जमीन की व्यवस्था करनी होगी। वन विभाग को इतने पौधे लगाने के लिए आठ हेक्टेयर जमीन चाहिए।
विज्ञापन

जमीन के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने दातागंज एसडीएम को पत्र लिखा। चार माह बीत जाने के बाद भी जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। पौधरोपण के लिए जमीन न मिलने के कारण सड़क किनारे के पेड़ नहीं काटे जाएंगे। ऐसे में चौड़ीकरण की शुरुआत नहीं हो रही है। यही हाल रहा तो इसका बजट वापस करना पड़ सकता है। एसडीएम का कहना है कि जमीन नहीं मिल पा रही है। लगातार प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खंभों को किया जाना है शिफ्ट
चौड़ीकरण के लिए लगभग बिजली के तार और खंभे शिफ्ट किया जाना है। बिजली की लाइन शिफ्ट करने के लिए तीन करोड़ रुपये विद्युत निगम ने मांगा है, लेकिन विभाग ने अभी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया। अधिकारी ने बताया कि पौधे लगाने की जगह मिल जाय तो तार शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जाय।

---
प्रोजेक्ट पर एक नजर

लागत- 82 करोड़
लंबाई- 27.20 किमी
चौड़ाई- तीन लेन (वर्तमान में स्टेट हाईवे दो लेन)
यूटिलिटी शिफ्टिंग- 3.50 करोड़
- आठ हेक्टेयर में लगाए जाने हैं पौधे
--
- बदायूं-दातागंज हाईवे के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों को काटा जाना है। चार माह में एसडीएम दातागंज को चार पत्र भेजकर जमीन की मांग की है। अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में चौड़ीकरण की उम्मीद कम है।
- नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed