Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land prices to rise by up to 22 percent new circle rates to come into effect after November 15

बदायूं: जिले में 22 फीसदी तक बढ़ेंगे जमीनों के दाम, 15 नवंबर के बाद लागू होंगे नए सर्किल रेट

Thu, 12 Nov 2026 10:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

बदायूं जिले में 15 नवंबर के बाद भूखंड, प्लॉट और मकान खरीदना महंगा हो जाएगा। नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी पूरी हो गई है। दाम 5 से 22 फीसदी तक बढ़ाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्लॉटिंग वाले मार्गों पर 22 फीसदी तक जमीनें महंगी होंगी।

विज्ञापन
Land prices to rise by up to 22 percent new circle rates to come into effect after November 15
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 नवंबर के बाद भूखंड, प्लॉट और कृषि भूमि व मकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। 5 से 22 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्लॉटिंग वाले मार्गों पर जमीनों के दाम बढ़ाए जाएंगे। इन जगहों पर 22 प्रतिशत तक जमीनें महंगी होंगी। दो दिन में आपत्तियां निस्तारित करने के बाद डीएम के स्तर से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


जिले में विकास की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। बरेली फोरलेन हाईवे, मुरादाबाद हाईवे, एआरटीओ मार्ग के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर, वनकोटा और घटपुरी इंटरचेंज के आसपास जमीनें महंगी होंगी। सभी तहसीलों से जमीनों की मौजूदा स्थिति और बाजार भाव के आधार पर प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं।
विज्ञापन


सर्वे पूरा करने के बाद नई प्रस्तावित मूल्यांकन सूचियां तैयार की गईं हैं। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन की स्थिति, सड़क की चौड़ाई और आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए सर्किल रेट तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि सड़क की चौड़ाई के आधार पर भी जमीन के सर्किल रेट में अंतर रहेगा, यानी जिस जमीन के सामने सड़क अधिक चौड़ी है, उसका निर्धारित सर्किल रेट भी उसी अनुपात में अधिक तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में नवादा चौराहे से पुरानी चुंगी तिराहा के बीच खेड़ा बुजुर्ग, शहबाजपुर, श्यामनगर और पुरानी चुंगी तिराहा से दातागंज चुंगी तिराहा के बीच नई सराय नई बस्ती, शहबाजपुर, लोची नगला, कल्यान नगर क्षेत्र में भी जमीनें 10 प्रतिशत तक महंगी होने जा रही हैं। सात मीटर से कम चौड़ी सड़क, सात से 15 मीटर तक चौड़े रास्ते और 15 मीटर से अधिक चौड़े रास्तों के हिसाब से अकृषक भूमि की दरें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

Trending Videos

इन मार्गों पर हो रही प्लॉटिंग
- शहर के अलापुर रोड
- शहर के ककराला रोड
- शहर के दातागंज रोड
- दातागंज-उसावां को जोड़ना वाला मझिया रोड
- शहर के कुंवरगांव रोड
- शहर के एआरटीओ रोड
- बरेली फोरलेन मार्ग पर
- शहर के बाइपास मार्ग

शहर में यहां पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ेंगे
बदायूं शहर में एमएफ हाईवे स्थित आवास विकास कॉलोनी, नवादा के पास कृष्णा पार्क, जोगीपुरा, टिकटगंज, रोडवेज बस अड्डा के आसपास, पनबाड़ी मोहल्ला, इंदिरा चौक, मिशन कंपाउंड, मालवीय गंज, नगर पालिका के पीछे सराय कार मेकल गंज, आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में इस बार सर्किल रेट पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ाए जा रहे हैं।

एआईजी स्टांप सुरेश चंद्र मौर्य ने बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूचियों के संबंध में 6 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं थीं। कुछ आपत्तियां आई हैं। इसके साथ मूल्यांकन सूचियों में टाइपिंग मिस्टेक हुई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आपत्तियां निस्तारण करने के साथ जो कुछ कमियां रह गई हैं, उन्हें दुरुस्त करने के बाद जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तावित मूल्यांकन सूचियां लागू करने के लिए भेजी जाएंगी। 15 नवंबर के बाद से नए सर्किल रेट लागू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed