फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Labour Enforcement Officers Absent , answer - cite

श्रम प्रर्वतन अधिकारी नदारद, जवाब-तलब

Sat, 27 Jun 2015 11:54 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 27 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Labour Enforcement Officers Absent , answer - cite
बाजार में ब्रांडेड कंपनी पीके के पापे एक्सपायरी तिथि के बाद बेचे जाने का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शंभू नाथ ने  जिला अभिहीत अधिकारी को तलब कर निर्देश दिए कि एक्सपायरी तारीख के खाद्य पदार्थ बेचने वाले तथा संबंधित कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए। श्रमप्रवर्तन अधिकारी के बैठक  से गायब हो जाने पर डीएम ने उनका जवाब तलब करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शनिवार  को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में  उपभोक्ता कमर अहसन द्वारा डीएम शंभूनाथ को पीके कंपनी के पापे का पैकिट दिखाया और शिकायत की कि यह पैकिट 18 मई को ही एक्सपायर हो चुका है और माह  जून मेें बेचा जा रहा है। डीएम ने संबंधित दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई  करने के निर्देश दिए हैं। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुलने के मामले  में जब श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी यादव को डीएम द्वारा तलब किया गया तो वह  बैठक से बिना अनुमति के नदारद थे। उन्होंने माह की रिपोर्ट भी उद्योग  केंद्र को नहीं भेजी थी। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब  तलब करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने खाद्य तेल, मसाले, दूध, पनीर  आदि में मिलावट के विरुद्ध प्रतिदिन छापामार कार्रवाई कर नमूने लेने को कहा  है। बैठक में एसपी सिटी अनिल कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सदस्य  मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed