फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kushagra and Gargi sang a song, got first place

Budaun News: कुशाग्र और गार्गी ने गाना सुनाया, पहला स्थान पाया

Wed, 10 Apr 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kushagra and Gargi sang a song, got first place
बदायूं क्लब में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।स्रोत-आयोजक
बदायूं। क्लब में लगे एक दिवसीय मेले में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बयार बहती रही। समूह नृत्य, भारतीय वेशभूषा, गायन, रंगोली व चित्र में रंग भरो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 250 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुशाग्र और गार्गी ने सबसे अच्छा गाना गाकर प्रथम स्थान पाया। क्लब के अधिकारियों और सदस्यों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वालों की प्रशंसा की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के निर्णायकों में सीमा रानी और डाॅ. सत्यम मिश्रा एवं डाॅ. शुभ्रा माहेश्वरी रहे। बताया कि गायन प्रतियोगिता किशोर वर्ग में कुशाग्र धींगड़ा और गार्गी धींगड़ा ने सबसे अच्छा गाना गाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंविका दुआ और चैष्ठा दुबे दूसरे तथा सजल यादव तीसरे स्थान रहीं। युवा वर्ग में त्रिशा रस्तोगी प्रथम, रवि दूसरे और इशिका चौहान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में जजा खान प्रथम, रचिता शर्मा दूसरे और तन्षिका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। युवा वर्ग में खुशी पटेल प्रथम, ध्रुव कुमार सिंह दूसरे और शिल्पी शाक्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में ईशू ठाकुर प्रथम, पहल मिश्रा दूसरे और माधव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग भरो प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में नमामि गुप्ता पहले, सृष्टि वर्मा दूसरे और उद्भव सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बाल वर्ग में इशिता राजपूत पहले, मान्या रस्तोगी दूसरे और अनिका तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में फिदौर पहले, आशी गुप्ता दूसरे और अपेक्षा कुलकर्णी व देवेन्द्र धींगड़ा तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed