फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kotedaron complaints are not settled

कोटेदारों की शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण

Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र की राशन वितरण प्रणाली ध्वस्त हो गई है। कई गांवों के लोग शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी कार्रवाई करना तो दूर जांच भी नहीं करा रहे। डीएम पवन कुमार की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राशन वितरण में हेरेफेर करने की शिकायतें आईं तो डीएम ने मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन तहसील दिवस के पांच दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में पूर्ति निरीक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि जांच चल रही है, दोषी कोटेदार पर कार्रवाई होगी, लेकिन कब तक होगी। यह नहीं बताया। 
---
बिना जांच टीम भेजे ही शिकायत निस्तारित 
जाफरपुर गांव के ध्रुवपाल के साथ कई ग्रामीणों ने राशन डीलर की शिकायत की। उनका आरोप था कि गांव में कई माह से राशन एवं केरोसिन का वितरण नहीं हो रहा है और लगातार कई माह से शिकायत की जा रही है, लेकिन कार्रवाई होना तो दूर जांच तक नहीं की गई। गांव में बिना जांच टीम भेजे ही रिपोर्ट भेजकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। 
विज्ञापन

-----
शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं 
तारापुर के गुरूवचन सिंह, कुंवरपाल आदि ने शिकायत की कि कोटेदार ने तमाम लोगों के राशन कार्ड अपने पास रख लिए हैं और अपने मनमर्जी से वितरण करता है। चार एवं 17 अक्तूूबर, दो एवं 16 नवंबर शिकायत के बावजूद जांच नहीं हो रही है। इसी कोटेदार की दुकान एक बार निरस्त होने के बाद दोबारा उसी को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
राशन और केरोसिन ब्लैक करने की शिकायत 
तहसील क्षेत्र के गांव करखेड़ी के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई। ग्रामीण लालसिंह, मदनलाल, महेश पाल आदि ने दिए प्रार्थना पत्र में राशन एवं केरोसिन की कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं। 
------
एफआईआर के बाद नहीं की कार्रवाई 
तहसील क्षेत्र के गांव जगत पीपरी के कोटेदार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ भी पूर्ति निरीक्षक अधिकारी ने कोई कारवाई नहीं की है। 
------
कोटेदारों के खिलाफ आई शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। जाफरपुर की जांच लखनऊ की टीम कर रही है, उसके बाद ही कुछ किया जा सकता है। 
-रामदत्त राम, एसडीएम बिसौली
-----
रंजिश के चलते राशन
नहीं बांट रहा कोटेदार

दातागंज। प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते क्षेत्र के एक गांव का कोटेदार दर्जनों परिवारों को राशन सामग्री नहीं बांटता है। आरोप है कि राशन कार्ड भी अपने पास रख लिए हैं। ग्राम प्रधान समेत तमाम लोगों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं हो रही है।

ब्लॉक म्याऊं की प्रधान ऊषा देवी ने बताया कि कोटेदार की पत्नी प्रधान पद के चुनाव में हार गई थी। इस हार का बदला वोट न देने वाले परिवारों को राशन सामग्री न देकर ले रहा है। लोगों से अभद्रता भी की जाती है। इसके चलते कई लोगों ने दुकान पर जाना ही छोड़ दिया है। प्रधान ऊषा देवी समेत अनेक लोगों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गईं। आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। एसडीएम हरीराम सिंह यादव ने बताया कि इसमें जांच की जा रही है। पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed