फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kotedar got angry after seeing wet wheat in truck in budaun

Budaun News: ट्रक में भीगा गेहूं देखकर भड़के कोटेदार, नोकझोंक के बाद नहीं उठाया राशन

Wed, 08 May 2024 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 May 2024 06:52 PM IST
सार

शासन द्वारा कोटेदारों को गोदाम से हर माह गेहूं-चावल भेजा जाता है, जिसे वह कार्डधारकों को बांटते हैं। बुधवार को जब कोटेदार गेहूं लेने पहुंचे तो ट्रक में भीगा गेहूं लदा देखकर भड़क गए। उन्होंने राशन उठाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Kotedar got angry after seeing wet wheat in truck in budaun
ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव इलाके में ट्रक में भीगा गेहूं देख कोटेदारों ने राशन उठान से इनकार दिया। राशन उठान को आए कोटेदारों और ट्रक चालक में तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को फोन पर शिकायत दर्ज कराई। गेहूं भीगा कैसे, इसकी जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन


कुंवरगांव क्षेत्र के गांव मुहीउद्दीन नगर निवासी कोटेदार गणेश, कुंवरगांव देहात से गंगाराम, फरीदपुर चाकोलर से अयोध्या प्रसाद, हसनपुर से खेमपाल मौर्य, औरंगाबाद खालसा से गुरुदेव और सिगोई के कोटेदार विकास बाबू राशन लेने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए थे। यहीं क्षेत्र के सभी कोटेदारों का राशन ट्रक से आता है।
विज्ञापन


गोदाम से भेजा जाता है गेहूं-चावल
शासन द्वारा कोटेदारों को गोदाम से हर माह गेहूं-चावल भेजा जाता है, जिसे वह कार्डधारकों को बांटते हैं। बुधवार को ट्रक में गेहूं-चावल लेकर गोदाम से चालक कुंवरगांव पहुंचा था। यह राशन कोटेदारों को दिया जाना था। हर माह की तरह कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार में कोटेदार अपने- अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां पहुंचे हुए थे। ट्रक में लदे गेहूं भीगे हुए थे। यह देखकर कोटेदारों ने राशन उठान से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रक चालक जल्दी-जल्दी ट्रॉली में गेहूं लादने का दबाव कोटेदारों पर बना रहा था। इसी को लेकर कोटेदारों और ट्रक चालक में कहासुनी होने लगी। कोटेदारों ने डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ को फोन से मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस पर उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया। कोटेदार बिना राशन लिए ही लौट गए।


डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है कि गेहूं भीगा कैसे? जांच के बाद ही मामला सामने आ सकेगा। कोटेदारों की समस्या का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed