फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kings XI Punjab beat Parauli Hunters by four wickets

Budaun News: किंग्स इलेवन ने परौली हंटर को चार विकेट से हराया

Fri, 22 May 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 22 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab beat Parauli Hunters by four wickets
बेहटा गुंसाई में बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करती ममता शाक्य। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परौली हंटर को चार विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में किंग्स इलेवन के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परौली हंटर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 69 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रवित ने 15 रन, अजीम जादू ने 7 रन और फैजान ने 11 रन बनाए, जबकि राहुल मिश्रा बिना खाता खोले आउट हो गए।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए टिंकू ने एक विकेट हासिल किया। वहीं शिवम और कप्तान राजीव पुरी ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शिवम ने शानदार 25 रन बनाए। इसके अलावा कौशिक पुरी ने 12 रन, उज्जवल ने 9 रन और मनीष गुप्ता ने तीन रन का योगदान दिया।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ममता शाक्य ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान शुभम पुरी, सुमित गुप्ता, गोपाल पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, पंकज गुप्ता, आयुष गुप्ता, प्रेमपाल शाक्य, विकास, कन्हैया कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed