फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kidnapping of teenager, attempt to change religion after gang rape

Budaun News: किशोरी का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद धर्म बदलवाने की कोशिश

Mon, 19 Jun 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of teenager, attempt to change religion after gang rape
बदायूं। शहर के बाजार में खरीदारी करने आई किशोरी का उसके ही गांव के दूसरे समुदाय के दो सगे भाइयों ने अपहरण कर लिया। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। किसी तरह से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्मांतरण के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी परिजनों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती है। कुछ दिन पहले परिवार में शादी समारोह में वह परिजनों के साथ गांव आई। 13 जून को किशोरी शहर में बाजार करने आई थी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भामाशाह चौक के पास किशोरी को उसी के गांव का आकिर और उसका भाई कामिल मिला। दोनों ने उसे बाजार तक छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया और उसे शहर में ही एक स्थान पर ले गए। वहां उसे कमरे में बंधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी भाई किशोरी को कई स्थानों पर ले गए और दुष्कर्म किया गया। 15 जून को आरोपी उसे एक मौलवी के पास ले गए, जहां धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। किसी तरह से किशोरी उनके चंगुल से छूटकर 15 जून को ही अपने घर पहुंच गई। रविवार को पीड़िता के पिता उसको लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी आकिर और कामिल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्मांतरण की कोशिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। प्रभारी एसएचओ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed