फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Keys of houses handed over to one thousand beneficiaries in the district

जिले में एक हजार लाभार्थियों को सौंपी आवासों की चाबी

Wed, 06 Oct 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Keys of houses handed over to one thousand beneficiaries in the district
बदायूं। प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश के 75000 निराश्रित लोगों को उनके आवास की चाबी सौंपने की औपचारिकता निभाई। इस लाइव कार्यक्रम से जिले के सभी नगर निकाय भी जुड़े और अपने यहां संबंधित लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी।
विज्ञापन

जिले की सभी नगर निकायों के 1000 लाभार्थियों को उनके स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आवासों की चाबी बांटी गई। इसमें शहर नगरपालिका के 77, दातागंज के 50, बिसौली के 76, बिल्सी के 62, उझानी के 92, ककराला के 45, सहसवान के 80 साथ ही नगर पंचायत अलापुर के 101, फैजगंज के 25, गुलड़िया के 20, इस्लामनगर के 20, कछला के 80, कुंवरगांव के 100, मुड़िया के 20, रूदायन के 20, सैदपुर के 20, सखानूं के 20 उसावां के 103, उसहैत के 64 और वजीरगंज के 20 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा आवास की चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन

साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के 77 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम में एसडीएम सदर लालबहादुर, लेखाकार डूडा प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed