फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kerala Forest Department entrusted to baby owl

करेल उल्लू के बच्चे वन विभाग को सौंपे

Sun, 29 May 2016 12:34 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kerala Forest Department entrusted to baby owl
owl
ककोड़ा गांव में पोस्ट आफिस के पास पुराने पीपल के पेड़ से गिरे दुर्लभ करेल प्रजाति के दुर्लभ उल्लू के बच्चों को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। इन पक्षियों को कुत्तों से बचाकर और एक दिन अपने घर सुरक्षित रखने वाली सभ्या शर्मा को टीम और ग्राम प्रधान ने पुरस्कृत किया। सभ्या ने शनिवार को दुर्लभ प्रजाति के उल्लू के दोनों बच्चों को वन विभाग की टीम को सुरक्षित सौंप दिया। 
विज्ञापन

ककोड़ा निवासी जयपाल शर्मा की पुत्री सभ्या ने शुक्रवार को अपने घर के सामने चौक में पीपल के पेड़ से गिरे करेल उल्लू के दो बच्चों को न केवल कुत्तों से बचाया, बल्कि अपने घर एक दिन सुरक्षित रखा। उन्हें पानी पिलाया और खाना भी दिया। रेंजर अजय सिंह पुंडीर को भी सूचना कराई। शनिवार को वन विभाग की टीम में वन दरोगा अजब सिंह, वन रक्षक अशोक कुमार, पशु रक्षक ललित ने पहुंचकर उल्लू के दोनों बच्चों को सुपुर्दगी में लिया। पेड़ से गिरने के कारण उल्लू के एक बच्चे के हल्की चोट लगी है। वन विभाग की टीम एवं ग्राम प्रधान अनिल द्विवेदी ने सभ्या को नकद पुरस्कार दिया। वन दरोगा ने बताया कि दुर्लभ उल्लू के दोनों बच्चों को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed