{"_id":"64fe16980d79b77605010114","slug":"kaushal-won-in-sanskrit-talent-search-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4070-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कौशल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कौशल ने मारी बाजी
Mon, 11 Sep 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में हुई संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विजयी प्
बदायूं। जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के सभागार में किया गया। संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कौशल ने बाजी मारी।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य वेदव्रत आर्य ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद संस्कृत वाचन प्रतियोगिता हुई। इसमें विमला हरिभगवान इंटर काॅलेज उझानी की छात्रा प्रतिभा चतुर्वेदी ने प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज की छात्रा सलोनी पाठक ने द्वितीय व केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज की ही छात्रा श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद बाल वर्ग में गीत प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम स्थान केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज की छात्रा शुभि रस्तोगी, गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड के छात्रा कौशल शर्मा ने द्वितीय व छात्र प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतिम प्रतियोगिता के रूप में संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें एनए इंटर काॅलेज बिल्सी के छात्र कौशल ने प्रथम, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के छात्र अभिषेक शर्मा ने द्वितीय व केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज की छात्रा सलोनी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. बीएन शुक्ला, डॉ. वेदप्रकाश, मुनेंद्र देव शर्मा, डॉ. अभिनव भारद्वाज, डॉ. इंदु शर्मा, वेदप्रिय आर्य मौजूद रहे।