फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariya drowned in Ganga while bathing at Kachla Ghat in Budaun

Budaun News: कछला घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा कांवड़िया, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 14 Jul 2025 11:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

बदायूं में कछला घाट पर जत्थे के साथ गंगाजल लेने आया कांवड़िया गंगा में डूब गया। सोमवार दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।  

विज्ञापन
Kanwariya drowned in Ganga while bathing at Kachla Ghat in Budaun
गंगा घाट के किनारे बैठे कांवड़िये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में कछला घाट पर गंगा में स्नान करते समय एक कांवड़िया डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। हाथरस जिले से जत्थे के साथ गंगाजल भरने आए कांवड़िये रविवार रात करीब एक बजे गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में एक कांवड़िया बह गया। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। सूचना पर परिवार के लोग भी गंगा घाट पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


कांवड़िया अंकित ने बताया कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव भगना निवासी करीब 25 लोग डाक कांवड़ लेकर कछला गंगाघाट पर रविवार शाम को आए थे। सभी कांवड़िये रात करीब एक बजे गंगा स्नान कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। गंगा में नहाने के दौरान अभिषेक (18) पुत्र सचिन डूबकर हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'माथे पर तिलक और हाथ में कलावा', धार्मिक पहचान छिपा 18 युवतियों को प्यार में फंसाया; ऐसे खुला नावेद का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कांवड़िये रात में कछला चौकी पहुंचे और मामले की सूचना दी। जिस पर चौकी इंचार्ज ने रात में ही गोताखोरों को भेजा और तलाश कराई, लेकिन अभिषेक का पता नहीं चला। रात में खबर मिलते ही अभिषेक के पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात में गंगाजल लेने वालों की उमड़ी भीड़ 
कछला गंगा घाट से बदायूं तक जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे देखने मिले। दूर से आने वाले कांवड़िये रविवार शाम से गंगाजल भरकर लौटने लगे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में भीड़ अधिक रही। 

गंगा में पानी बढ़ने की संभावना कम
कछला और उसहैत से मिली सूचनाओं के अनुसार गंगा में पानी बढ़ने की संभावना कम है। बाढ़ खंड के जेई राधेश्याम ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे नरौरा डैम से 57,677 क्यूसेक पानी पास किया गया है लेकिन यह ज्यादा नहीं माना जा रहा है। कछला में पानी की स्थिति मीटर गेज पर 162.150 मीटर है। नरौरा डैम से 47807 तो हरिद्वार डैम से 44494 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में अभी अधिक पानी बढ़ने की संभावना कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed