{"_id":"6855b7ce244eb8b6e708c42f","slug":"kanwar-yatra-will-start-from-july-11-the-commissioner-inspected-the-ghat-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141518-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 11 जुलाई से शुरू होगी वाली कांवड़ यात्रा, कमिश्नर ने किया घाट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 11 जुलाई से शुरू होगी वाली कांवड़ यात्रा, कमिश्नर ने किया घाट का निरीक्षण
विज्ञापन
कछला घाट का निरीक्षण करतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व आईजी अजय कुमार साहनी।स्रोत प्रशासन
बदायूं। 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा को लेकर पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। वहीं, भागीरथ घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, बरेली आईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने घाट और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
कछला के भागीरथ गंगा घाट पर सावन माह में लाखों शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल भरने आते है। पूरे सावन माह शिवभक्तों का गंगा घाट पर तांता लगा रहता है। यहां जिले के अलावा बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कासगंज, फर्रुखाबाद, राजस्थान आदि से श्रद्धालु आते है। इसके लिहाज से 11 जुलाई को शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है।
इसके लिए शुक्रवार को कमिश्नर और आईजी ने कांवड़ मार्ग और गंगा घाट का निरीक्षण किया। कछला गंगा घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की रूपरेखा तैयार कराई। अधिकारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूर्व की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
आईजी ने डीएम व एसएसपी को कांवड़ यात्रा के मार्ग को सुगम बनाने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, उझानी कोतवाल नीरज कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कांवड़ मार्ग पर होगी पुलिस की तैनाती
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि कावड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी मुख्य मार्गों पर यातायात प्लान बनेगा। इससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। कांवड़ मार्ग पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। सड़क किनारे बिजली के खंभों पर प्लास्टिक से कवर चढ़ाया जाएगा। डीएम ने बताया कि जहां सड़कों में गड्ढों होंगे, वहां पैचिंग कराई जाएगी। घाट पर पर्याप्त पुलिस फोर्स व पीएसी की तैनाती की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं के डूबने की घटना न हो सके।
-- -- -- -
पांच जोन और 16 सेक्टर में बांटेगा जिला
एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के पांच जोन व 16 सेक्टर में बांटा जाएगा। साथ ही तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग की शराब की दुकानों को ढकवा दिया जाएगा। मार्ग पर पड़ने वाली करीब 150 मीट की दुकानें बंद कराई जाएगी। घाट पर महिलाओं के लिए 40 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। सात किमी के अंतराल पर एंबुलेंस खड़ी की जाएगी। संभावित दुर्घटना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों लगवाए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था की जाएगी।