{"_id":"66c288e34fcf643d8203f804","slug":"kanwadiyas-clashed-after-dj-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124337-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे के मुकाबले के बाद भिड़े कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे के मुकाबले के बाद भिड़े कांवड़िये
विज्ञापन
बिनावर थाने के गेट पर खड़े कांवड़िये। संवाद
बिनावर। डीजे के मुकाबले के बाद कांवड़ियों के दो जत्थे आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर हुई मारपीट में कई कांवड़िये घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पक्षों ने थाने के गेट पर भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों जत्थों काे समझा कर शांत किया व गांव तक पहुंचाया।
थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी से कांवड़ियों के दो जत्थे रविवार दोपहर कछला घाट से जल भरकर लौट रहे थे। बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव घटपुरी के पास दोनों जत्थे डीजे को बराबर में लगाकर मुकाबला करने लगे। मुकाबले में एक डीजे के संचालक हार गए। हारे हुए डीजे और जत्थे केन्न्य कांवड़िये बौखला गए। एक-दूसरे पर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान कुछ खुराफाती लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और जीते हुए कांवड़ियों पर हमला बोल दिया।
मारपीट में गांव सिकरोडी निवासी कांवड़िये राहुल, विशेष मिश्रा, संदीप सिंह, अजीत, मिलन और दीपक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र लेकर गए कांवड़ियों ने बिनावर थाने के गेट पर भी हंगामा किया। पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर वह शांत हुए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।