{"_id":"efec4608df554e416f675e819c778ec7","slug":"kanwad-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवतेरस पर शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवतेरस पर शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 12 Aug 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
शिवतेरस पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने से पहले शिवभक्तों ने तड़के से ही हाईवे पर धूम-धड़ाका शुरू कर दिया। मंगलवार रात से शुरू हो गया शिवभक्तों का सैलाब कछला गंगाघाट पर नजर आया। शिवभक्तों ने कांवड़ पूजन करके शिवालयों की ओर कदम बढ़ाया तो हाईवे बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। रास्ते में कांवड़ियों का उनके साथ मौजूद कलाकरों ने मनोरंजन भी कराया। भोलेनाथ के भजनों की धुन पर थिरकते कांवड़ियों का बाजार में स्वागत किया गया। दुकानदारों ने उनका सेवा-सत्कार भी किया।
कांवड़ियों की टोलियों में शामिल शिवभक्तों में बदायूं में मीरा जी चौकी क्षेत्र के राजपाल ने बताया कि शिवतेरस पर जलाभिषेक करने का खास महत्व है। उन्होंने भी अपने परिवार के साथ इलाके के गांव बुर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिवमंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। नगर समेत आसपास इलाके के लोग भी बच्चों के साथ जलाभिषेक करने को निकले। बुर्रा मंदिर में इस बार सर्वाधिक श्रद्घालु नजर आए। इसके अलावा हजरतगंज, कठौली समेत अब्दुल्लागंज में भी जलाभिषेक किया गया।