{"_id":"6acbe748a49ec1b88103fdc6","slug":"nutrition-gardens-will-be-developed-in-pm-shri-schools-badaun-news-c-123-1-sbly1001-175207-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीएमश्री स्कूलों में विकसित की जाएंगी पोषण वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीएमश्री स्कूलों में विकसित की जाएंगी पोषण वाटिका
विज्ञापन
बदायूं। जिले के पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों को पोषण के महत्व और पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी देने के लिए औषधीय एवं पोषण वाटिका विकसित की जाएंगी। इसके माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलेगी। वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे, जिनके जरिए विद्यार्थियों को उनके उपयोग और महत्व के बारे में बताया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि भोजन में पोषण का क्या महत्व है और स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार क्यों जरूरी है। साथ ही, विभिन्न पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी भी दी जाएगी।
बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पीएमश्री परिषदीय विद्यालय को पोषण वाटिका विकसित करने के लिए 1500 रुपये की धनराशि दी जा रही है। वाटिका को शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने की भी योजना है। इसके लिए प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन 40 मिनट की कक्षा संचालित की जाएगी। इस दौरान बच्चों को पौधों की पहचान, उनके गुणों और पोषण से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों में प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।