फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanha Sawant 'Narsi' honor of the man

कान्हा ने रखी ‘नरसी’ भक्त की लाज

Thu, 18 Feb 2016 08:16 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 18 Feb 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Kanha Sawant 'Narsi' honor of the man
अब्दुल्लागंज के बड़े हनुमान मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात मथुरा के कलाकारों ने नरसी भात की लीला का मंचन किया। कलाकारों का प्रदर्शन भी अनूठा रहा।
विज्ञापन

कान्हा ने भक्त नरसी की आर्थिक दशा समझी और वेष बदलकर खुद ही नरसी के बेटी रामा की ससुराल में भात पहनाने पहुंच गए। नरसी के भात की लीला के दौरान कलाकारों में कृष्ण प्रमोद कुमार ने अपनी कला के माध्यम से मंचन से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने उस प्रसंग को भी रोचक बना दिया जिसके तहत नरसी के बेटी की ससुराल में भात पहनाने की शर्त रखी जाती है। चूंकि नरसी की आर्थिक दशा उतनी अच्छी नहीं थी जो वह रामा के ससुरालियों की इच्छा के अनुरूप मान-सम्मान रखता। नरसी ने जब अपने ईष्ट को याद किया तो भगवान कृष्ण और रुकमणी भेष बदलकर रामा के घर भात पहनाने को पहुंच गए। कृष्ण ने गरीब नरसी और उसकी बेटी रामा की लाज भी बचा ली। लीला के दौरान व्यवस्थाओं में कमलाकांत महाराज, राजीव लोचन, ओमप्रकाश शर्मा, बबलू, आनंद मिश्रा, पंकज सक्सेना, रवेंद्र सक्सेना और सुरेश गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को महायज्ञ में देंगे पूर्णाहुति
मंदिर परिसर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को सोमवार से शुरू लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शुक्रवार को पूर्णाहुति अर्पित की जाएगी। आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पूर्णाहुति के बाद ही धार्मिक कार्यक्रमों का विसर्जन होगा। शुक्रवार को ही मंदिर में भंडारा प्रात: 10 बजे से शुरू होगा। देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचमुखी मंदिर में संकीर्तन की गूंज
यहां घंटाघर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। युवकों की टोलियों ने संकीर्तन करते हुए हनुमान का गुणगान किया। आचार्य प्रवीण शर्मा ने पूजन कराया। मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि महोत्सव का समापन शनिवार को धूमधाम से होगा। भंडारा भी कराया जाएगा। इसके लिए व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed