{"_id":"690cf7315271a5053d06d3f9","slug":"kakora-gangabank-resonates-with-the-chants-of-jai-ganga-mata-badaun-news-c-123-1-bdn1036-150379-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जय गंगे माता के जयघोष से गूंजा ककोड़ा गंगातट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जय गंगे माता के जयघोष से गूंजा ककोड़ा गंगातट
विज्ञापन
ककोड़ा मेला का विहगम दृश्य। जागरूक पाठक
कादरचौक। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेला में कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन बृहस्पतिवार को प्रतिपदा तिथि पर भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच गए। हर-हर गंगे, जय गंगे माता के जयघोष से पूरा गंगातट गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया और सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मेले में शाम के समय गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। उधर, मेले में खोए 300 बच्चों को उनके परिजनों से स्काउट-गाइड ने मिलाया।
सुबह से ही गंगातट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। पुरुष, महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पैदल, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर और वाहनों से मेला स्थल पहुंचे। प्रशासन की ओर से बनाए गए तीन प्रमुख स्नान घाटों पर सुव्यवस्थित स्नान व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को राहत मिली। गंगा का जलस्तर सामान्य रहा, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए हेडमल्लाह मुसाकिर के नेतृत्व में 30 गोताखोरों की टीम तैनात रही, साथ ही फ्लड पीएसी के जवान लगातार निगरानी करते रहे। घाटों पर मेला प्रशासन, पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती से व्यवस्था नियंत्रित रही। मेले में कल्पवासियों का डेरा जमने से रौनक बनी हुई है।
बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। कादरचौक से मेला स्थल तक महज 10 किलोमीटर का सफर तय करने में चार से पांच घंटे का समय लग गया। बृहस्पतिवार को भी सुबह तक यही स्थिति बनी रही। उदर, मेला में अपने परिजनों से भीड़ में खोए 300 बच्चों को स्काउट गाइड ने उन्हें उनके परिजनों से मिलाया।
मेले में हुआ लाखों का कारोबार
मेले में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया और धार्मिक वस्तुओं, खिलौनों, मिठाइयों व प्रसाद की दुकानों पर खरीदारी की। मेले में एक ही दिन में लाखों रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार से आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों के आने से यह कारोबार और बढ़ने की संभावना है।
आज से घर लौटना शुरू हो जाएंगे कल्पवासी
शुक्रवार को द्वितीया तिथि के दिन कल्पवासी गंगा स्नान कर अगले वर्ष पुनः आने की कामना करते हुए अपने गृह स्थानों को लौटेंगे। इस बीच, गंगा तट पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल दिनभर बना रहा। झूलों, पंडालों, भंडारों और प्रवचनों से गूंजते मेला परिसर में हर कोई गंगा मईया की जय के जयघोष के साथ धर्म, आस्था और आनंद में सराबोर दिखा।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने लगाया दो दिवसीय सेवा कैंप, किया भंडारा
ककोड़ा मेला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय सेवा कैंप और भंडारे का आयोजन किया। साधु-संतों, ग्रामीणों और नगर क्षेत्र से आए भक्तों ने भक्ति और सेवा के इस संगम में भाग लिया। पूर्व मंत्री आबिद रजा स्वयं पूरे समय कैम्प में मौजूद रहे और श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद
28 सौ मरीजों की हुई अब तक ओपीडी
मेला में बने अस्पताल में यहां आए लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार और चोट लगने पर 28 सौ मरीजों को दवा और पट्टी की गई। वहीं प्राइवेट से लेकर रोडवेज बसों में खूब भीड़ रही। वहीं ई-रिक्शा और ऑटो से भी मेला में लोग पहुंचे।
ककोड़ा मेले में चोर सक्रिय, कई मोबाइल व पर्स चोरी
कादरचौक। ककोड़ा मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। बावजूद इसके चोर सक्रिय हैं।
बृहस्पतिवार को गंगा किनारे से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले अवनेश कुमार ने बताया कि वह मेले में कल्पवास पर परिवार के साथ रह रहे हैं। बृहस्पति को वह गंगा स्नान करने गए थे। कपड़े उतारकर घाट पर ही रख दिए थे। इसी दौरान चोर जेब से 37 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन व पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में दस हजार रुपये थे। ऐसा नहीं कि उनके सामान की ही चोरी हुई है। यहां दर्जनों लोगों के मोबाइल व पर्स चोरी हुए हैं। मेला कोतवाली में पीड़ितों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मेला प्रभारी राजेंद्र कुमार पुंडीर ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने के बाद घाट पर पुलिस बल को और सक्रिय कर दिया गया है, जिससे चोरों को पकड़ा जा सके। संवाद
खिचड़ी का किया वितरण, कंबल बांटे
बदायूं। जिला पंचायत की ओर से लगने वाले मेले में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने लोगों को खिचड़ी भोज कराया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। वहीं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने ककोड़ा में गंगाघाट पर तैनात गोता खोरों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संवाद