फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kakora fair is bustling with activity throughout the day and quiet at night.

Budaun News: ककोड़ा मेले में दिनभर रह रही चहल-पहल तो रात में सन्नाटा

Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kakora fair is bustling with activity throughout the day and quiet at night.
रात में मेला ककोड़ा का सन्नाटे में डूबा बाजार। संवाद
कादरचौक। मेला ककोड़ा 12 नवंबर को संपन्न हो जाएगा। केवल आसपास गांवों के लोग ही मेले में रौनक बनाए हुए हैं। पिछले दो दिन से आसपास क्षेत्र के लोग यहां पहुंचकर जमकर खरीददारी कर रहे हैं। समापन ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है, मेेले की रौनक कम होती जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन चली बंपर बिक्री के बाद अब दुकानदारों को भी अधिक बिक्री का भरोसा नहीं रह गया है। आसपास के लोग दिन में मेला क्षेत्र में आ जाते हैं और शाम ढलते ही घर लौट जाते हैं। यही वजह है कि दिन में तो मेले में काफी चहलपहल रहती है, तो वहीं रात में सन्नाटा छा जाता है। प्रकाश व्यवस्था भी कम हो गई है। इससे जंगल में दुकानदार अपने को असुरक्षित भी महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन

गंगा तट पर लगने वाला मेला ककोड़ा पूर्णिमा को सबसे अधिक भीड़ वाला क्षेत्र बना रहा। इसके बाद केवल दो दिन सबसे ज्यादा रौनक रही। मेला में दूज से कल्पवासियों की वापसी होने लगी। इसके बाद मेला को आसपास के गांवों के लोगों ने रौनक प्रदान की। आसपास के लोग भी पिछले दो दिनों में अपनी जरूरतों की चीजें लगभग खरीद चुके हैं, जो रह गए हैं, वे दिन में पहुंचने के बाद रात को घर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 12 नवंबर तक ही मेले की अनुमति है। इसके बाद मेला की कोतवाली भी चली जाएगी। कासगंज की जगह में मेला लगता है और बदायूं की जिला पंचायत इसका संचालन करती है। मेला समाप्त हो जाने के बाद मेले का पूरा परिसर कासगंज प्रशासन के पास पहुंच जाएगा।

रात में मेला ककोड़ा का सन्नाटे में डूबा बाजार। संवाद

रात में मेला ककोड़ा का सन्नाटे में डूबा बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed