फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Junk buses are not giving mileage, salaries of 120 drivers are deducted.

Budaun News: खटारा बसें नहीं दे रहीं माइलेज, 120 चालकों के वेतन से कटौती

Sun, 28 Sep 2025 09:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
Junk buses are not giving mileage, salaries of 120 drivers are deducted.
बदायूं। परिवहन निगम की खटारा बसें माइलेज नहीं दे रहीं हैं। कम माइलेज देने वाले 120 चालकों के वेतन से डीजल की कटौती का फरमान एआरएम ने सुनाया है। चालकों ने एआरएम से वेतन से कटौती न करने की मांग की है। लगातार चालकों पर माइलेज कम लाने पर कटौती का दबाव बनाया जा रहा है। चालकों का कहना है कि अगर कटौती हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


चालक हरि सिंह ने बताया कि उनकी बस तीन लाख किलोमीटर चल चुकी है। ऐसे में अब वह डीजल अधिक खा रही है। हर महीने उनके वेतन से कटौती की जा रही है। इससे उन्हें अपने बच्चों का पालन पोषण करने में भी दिक्कत हो रही है। एक नहीं करीब 120 चालकों के वेतन काटने की लिस्ट जारी कर दी गई है। चालकों ने अपनी बात एआरएम के सामने रखी है। फिलहाल उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। चालकों का कहना है कि अगर उनके वेतन में इस बार कटौती की जाती है तो वह विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। कार्य बहिष्कार भी करेंगे। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि विभाग की ओर से जो नियम लागू है, अगर उसके हिसाब से चालक एवरेज नहीं देते हैं तो डीजल की भरपाई उनके वेतन से करने का नियम है। चालकों को बता दिया गया है। अगर सुधार नहीं हुआ वेतन से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed