{"_id":"6abc1ca1b344e9da250563b1","slug":"jungle-incident-police-nab-fourth-accused-search-for-others-continues-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174313-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल कांड : पुलिस ने चौथा आरोपी भी दबोचा, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल कांड : पुलिस ने चौथा आरोपी भी दबोचा, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जंगलकांड का चौथा आरोपी जीतेश। स्रोत-पुलिस
उघैती। क्षेत्र के शरह बरौलिया गांव के जंगल में प्रेमीयुगल के साथ मारपीट, लूटपाट और युवती के साथ छेड़खानी की घटना के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चौथे आरोपी जीतेश को तिराहा करनपुर से पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी मिला है। वहीं अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
पुलिस ने 24 सितंबर की शाम वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी थी। तीन नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जंगल कांड में शरह बरौलिया निवासी जीतेश की ओर से प्रेमीयुगल का वीडियो बनाया गया था, जिसमें युवती के साथ अन्य आरोपी छेड़खानी करते दिखाई दे रहे थे।
घटना के आठ दिन बाद वीडियो सामने आने पर पुलिस सक्रिय हुई। वीडियो के आधार पर पुलिस पहले युवती के प्रेमी तक संभल, फिर युवती तक पहुंची थी। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग कर उससे आरोपियों के खिलाफ तहरीर ले ली थी। चार नामजद आरोपियों में तीन को (बेचैन जाटव, छोटे जाटव और सुगेंद्र यादव) पुलिस कोर्ट में पेश कर पहले ही जेल भेज चुकी है। चौथा नामजद आरोपी घर से भागा चल रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि 17 सितंबर को शरह बरौलिया के सिद्ध बरौलिया मंदिर के पास जंगल में प्रेमी युगल घूमने गए थे। वहां पर आठ युवकों ने प्रेमीयुगल के साथ गालीगलौज, मारपीट की। 1500 रुपये भी लूट लिए थे। युवती के साथ छेड़खानी करने के साथ उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वीडियो आरोपी जीतेश ने बनाया था।
चौथे आरोपी जीतेश की तलाश चल रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी जीतेश शरह बरौलिया का ही है। उससे पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में कुछ क्लू मिले हैं।
-- -
आरोपी जीतेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। वांछित अन्य आरोपियों की पहचान के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। - अंकिता शर्मा, एसएसपी