फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jugendra won the title of Dangal Kesari in Labhari

Budaun News: लभारी में जुगेंद्र ने जीता दंगल केसरी का खिताब

Thu, 18 Apr 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Jugendra won the title of Dangal Kesari in Labhari
कादरचौक के लभारी मंदिर पर मेले में कुश्ती में दाव लगाते पहलवान। संवाद
कादरचौक। रामचंद्र विराजमान मंदिर लभारी में तीन दिवसीय मेला लगा। यहां लगे दंगल में कासगंज, बरेली, एटा और आगरा के पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। दंगल में प्रथम स्थान पर सेला की कुश्ती कासगंज के जुगेंद्र और गूरा नगरिया के मोहित के बीच हुई। इसमें कासगंज के जुगेंद्र ने मोहित को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

दंगल में दूसरे स्थान पर इंद्रपाल बरेली और जीतू कासगंज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जीतू विजयी रहे। तीसरे स्थान की कुश्ती दुर्वेश ललुआनगला और मुनेश बबराला संभल के बीच हुई, जिसमें दुर्वेश विजयी रहे। मेला कमेटी के पंकज मिश्रा पूर्व प्रधान ने नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिह्न देकर पहलवानों को पुरस्कृत किया। रेफरी मुकीम अंसारी नें निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमकार सिंह, उमेश गुप्ता, रमेश कश्यप, महेश चंद्र शाक्य, अमित कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, महंत ऋषिदास आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed