{"_id":"61cb6312044fd1148543fbef","slug":"jp-nadda-badaun-news-bly470798528","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के बीच नड्डा को सुनने का इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के बीच नड्डा को सुनने का इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन
बदायूं के इस्लामियां इंटर कॉलेज में मंगलवार को भाजपा की रैली के दौरान मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा तक लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। जन विश्वास यात्रा सोमवार को कछला से बिल्सी, सहसवान, बिसौली होते हुए देर रात करीब 10 बजे शहर पहुंची थी। जबकि यात्रा के यहां पहुंचने का समय शाम सात बजे निर्धारित था। देरी होने के कारण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पूरी यात्रा में साथ नहीं रह सके। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सिरासौल में जनसभा के बाद वह कार से बिल्सी पहुंचे और फिर हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मंगलवार को विलंब से पहुंचे। खराब मौसम के बाद भी लोग उनको सुनने के लिए बेताब दिखे और इंतजार करते रहे।
मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तय कार्यक्रम के अनुसार पुलिस लाइन हैलिपैड पर पहुंचने के बाद 2:35 से 3:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन वह तीन बजे के बाद पहुंचे। 3:45 बजे तक उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मंच पर भी औपचारिक स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सीधे संबोधन के लिए बुला लिया। इधर, जनसभा के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। उन्हें सवा तीन बजे तक उनका लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बूंदाबांदी होने से काफी संख्या में लोग वापस भी चले गए।
इधर, मंगलवार को जन विश्वास यात्रा को दोपहर इस्लामनगर होते हुए 12:45 बजे सखानू होते हुए दातागंज पहुंचना था, लेकिन यात्रा शाम सात बजे दातागंज पहुंच सकी। यहां भी लोग यात्रा के स्वागत के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
-
सपा ने समाज में खाई पैदा की, कांग्रेस ट्रस्ट की तरह : मेघवाल
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने समाज में खाई पैदा करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी एक ट्रस्ट की तरह काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता फिर से यूपी में कमल खिलाने की ठान चुकी है। उन्होंने एक गीत गाकर भी योगी और भाजपा का गुणगान किया। कहा कि बदायूं की सभी छह सीटों पर इस बार भाजपा जीत दर्ज करेगी।
-
नरेंद्र नाम लेकर मोदी को स्वामी विवेकानंद से जोड़ा : महेंद्र सिंह
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक की कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का नाम भी नरेंद्र था। अब हमारे पास नरेंद्र मोदी के रूप में प्रधानमंत्री हैं। हमारे पास अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेतृत्व रहा है। भाजपा केवल देश और गरीबों के कल्याण की राजनीति करती है। दूसरे ऐसा नहीं करते।
-
बघेल बोले- सपा सरकार में गुंडे जेल से चलाते थे गिरोह
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब गुंडागर्दी बंद हो गई है। सपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल से गिरोह चलाते थे। योगी सरकार में गुंडे और माफिया जेल से निकलने से भी डरते हैं। अब जमीनों पर कब्जे नहीं होते। लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। इस कारण विपक्षी परेशान हैं।
-
बीएल वर्मा ने कहा- मायावती ने बेचीं चीनी मिलें, योगी ने नई मिलें बनवाईं
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया है। काशी का कायाकल्प मोदी सरकार में ही संभव हुआ है। किसानों को सम्मान निधि मिली है। मायावती ने प्रदेश की 21 चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेच दिया था, लेकिन योगी ने प्रदेश में तीन नई चीनी मिलें स्थापित करने का काम किया है। विपक्ष दलों को किसानों की कोई चिंता नहीं है।