{"_id":"657c9ea776874dab030436f4","slug":"jcb-digging-in-the-field-in-search-of-missing-teenager-badaun-news-c-4-1-bly1009-305927-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लापता किशोर की तलाश में खेत में जेसीबी से खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लापता किशोर की तलाश में खेत में जेसीबी से खोदाई
विज्ञापन
बिसौली। एक साल पहले लापता किशोर की मां की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम श्याम सिंह ने टीम लगाकर आलू के खेत में जेसीबी से खोदाई कराई। करीब तीन घंटे तक चली खोदाई में पुलिस को कुछ नहीं मिला।
पिछले साल कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंटाखेड़ा निवासी बलवंत का 17 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसकी मां ने तहरीर देकर अक्तूबर 2022 में किशोर के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना एसआई रूपकिशोर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले किशोर की मां मोहनदेई ने सेंटाखेड़ा और संग्रामपुर के बीच एक आलू के खेत में हत्यारों द्वारा उसके बेटे के शव को दफन करने का शक जताया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने डीएम और एसएसपी के आदेश पर आलू के खेत में जेसीबी से खोदाई कराई। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने खेत में जगह-जगह काफी गहरी खोदाई कराई लेकिन कुछ नहीं मिला।