{"_id":"6504b37725ec42ae070c8885","slug":"janmashtami-procession-taken-out-with-great-pomp-badaun-news-c-4-1-bly1009-248914-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूमधाम से निकाली गई जन्माष्टमी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूमधाम से निकाली गई जन्माष्टमी शोभायात्रा
विज्ञापन
अलापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
शुक्रवार को नगर में निकाली गई शोभायात्रा में काली का अखाड़ा, श्री राधा कृष्ण, लैला मजनू, हनुमान दी की झांकियां लोगो के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, इसके बाद विभिन्न इलाकों से गुजरती हुई शोभायात्रा पटवा मोहल्ला पहुंची। देर शाम रामलीला मैदान पर इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में प्रशांत गुप्ता, नवल श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, प्रभात गुप्ता, अंकित गुप्ता, संतोष गुप्ता, रवीश गुप्ता, प्रतीक शाक्य आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद