{"_id":"67cb4a8a1788c577640be5f7","slug":"jan-aushadhi-kendra-will-be-opened-in-womens-hospital-medical-college-and-16-chcs-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135351-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व 16 सीएचसी में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व 16 सीएचसी में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जनऔषधि के उद्घाटन के दौरान मौजूद सदर विधायक व सीएमओ।स्रोत-विभाग
बदायूं। जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खुल गया है। इसी माह 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भी जनऔषधि केंद्र खुलने जा रहे हैं। इससे रोगियों को सस्ती दवाएं मिलेंगी।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि यहां 50 से 90 फीसदी तक की छूट पर दवाएं मिलेंगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि 120 वर्ग फुट की जगह में जनऔषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया जिले के 19 केंद्रों पर पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत 16 सीएचसी पर जगह उपलब्ध करा दी गई है। फर्नीचर, बिजली, नेट आदि की व्यवस्था केंद्र खोलने वालों को खुद करनी होगी। केंद्र संचालकों के साथ समझौता होते ही इसी महीने केंद्र संचालित कर दिए जाएंगे। यहां 450 तरह की दवाएं और सर्जिकल सामान भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि चयनित केंद्रों पर 10 हजार से ज्यादा रोगी इलाज के लिए हर रोज आते हैं। केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस ड्रग विभाग की ओर से जारी किया जाना है। ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि अभी इस संबंध में आवेदन नहीं आए हैं, आते ही लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। केंद्र खोलने वाले लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद केंद्र का निरीक्षक कर उनको लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
तीन साल पहले खुले केंद्र हो चुके हैं बंद, इनमें एक जिला अस्पताल का भी शामिल
तीन साल पहले जिले में खोले गए जनऔषधि केंद्र बंद हो चुके हैं, जिनमें से एक जिला अस्पताल का भी केंद्र शामिल है। अब केंद्र सरकार ने पुन: लोगों काे सस्ती दवा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू की है। इन केंद्रों के खुलने से अब जिला अस्पताल में न्यूरो, स्किन, सर्जरी, पेट संबंधी बीमारियों की दवाएं सस्ते दाम पर मिलनी शुरू हो जाएंगी। सीएमओ ने कहा कि नए केंद्रों की सख्ती से मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे रोगियों को केंद्र में मौजूद 450 तरह की दवाएं मिल सकें।