{"_id":"56f978c04f1c1b8e1af00361","slug":"jama-masjids-repair-you-will-get-to-10-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिदों की मरम्मत को मिलेंगे 10-10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिदों की मरम्मत को मिलेंगे 10-10 लाख
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईदगाहों और दरगाहों की भी कराई जाएगी मरम्मत
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम ने दिखाई दरियादिली
प्रदेश के सभी जिलों में स्थित जामा मस्जिदों की मरम्मत के लिए 10-10 लाख रुपये उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम की ओर से दिए जाएंगे। यह निर्णय निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया है।
ये जानकारी वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष एवं सदर विधायक आबिद रजा ने बैठक में शिरकत करने के बाद मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों की ईदगाहों को पांच-पांच लाख रुपये मरम्मत के लिए मिलेंगे। अध्यक्ष ने इन प्रस्तावों पर तुरंत अमल किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विधायक रजा ने कहा कि इससे जामा मजिस्दों और ईदगाहों में तमाम कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के छोटे सरकार और बड़े सरकार की दरगाहों समेत लखनऊ की शाहमीना शरीफ दरगाह, बाराबंकी की देवा शरीफ दरगाह, अमरोहा में शाह विलायत साहब, पड़रौना कुशीनगर की शबूरम शाह बाबा, बरेली में आला हजरत, कासगंज में मेहरारा शरीफ और सैयद सालार मसूद गाजी आदि दरगाहों को 10-10 लाख रुपये दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही इमामबाड़ा जियाउलहक लखनऊ और इमामबाड़ा आगावाकार को इतनी ही धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में राज्यपाल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे थे।