{"_id":"6a70f5a51d3a8c6272025b04","slug":"jackal-enters-house-and-attacks-three-year-old-child-panic-in-the-village-badaun-news-c-123-1-sbly1006-169984-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसकर सियार ने तीन वर्षीय मासूम पर बोला हमला, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसकर सियार ने तीन वर्षीय मासूम पर बोला हमला, गांव में दहशत
Tue, 04 Aug 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सियार के हमले घायल हुआ सुशांत। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव घंघोसी में रविवार की शाम जंगली सियार ने घर में घुसकर तीन वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिल्सी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गांव निवासी दुली चंद्र पासी का तीन वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार रविवार शाम अपने घर के अंदर चारपाई पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जंगल की ओर से एक जंगली सियार अचानक घर में घुस आया और मासूम पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते, सियार ने बच्चे के हाथ और पैर में कई जगह काट लिया। हमले में सुशांत लहूलुहान हो गया और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख सियार मौके से भाग निकला।