{"_id":"67db1ce7cd6ea499ce084df4","slug":"iti-of-bisauli-dataganj-dahganwa-kadar-chowk-will-be-state-of-the-art-badaun-news-c-123-1-bdn1009-135901-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली, दातागंज, दहगंवा, कादरचौक की आईटीआई होगी अत्याधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली, दातागंज, दहगंवा, कादरचौक की आईटीआई होगी अत्याधुनिक
Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आईटीआई में पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण देने व रोजगार के अवसर तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से दूसरे चरण में चार और आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, आईटीआई में नए ट्रेड की पढ़ाई भी शुरू हो सकेगी।
जनपद के बिसौली, दातागंज, दहगंवा, कादरचौक के आईटीआई समेत प्रदेश के 64 आईटीआई को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए कौशल विकास मंत्रालय व टाटा के साथ एमओयू हुआ है। आईटीआई में मशीनों को अपग्रेड करने के साथ ही अनुदेशकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। साथ ही एक दर्जन नई ट्रेड की पढ़ाई भी शुरू कराई जाएगी। वहीं, प्रशिक्षण पाकर निकलने वाले युवाओं को टाटा कंपनी में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। हालांकि, अभी नई ट्रेड को लेकर आईटीआई के नोडल प्रिंसिपल ने स्थिति साफ नहीं की है।
जनपद के चार आईटीआई के अपग्रेड करने के लिए सूची मिली है। अपग्रेड होने का काम यूपीपीसीएल के माध्यम से होगा। नए लैब बनाए जाने के साथ, टूल व उपकरण आएंगे। अनुदेशकों को नई ब्रांच जो अपग्रेड हुई हैं। उनके के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
-एसके वाष्र्णेय, नोडल प्रिंसिपल, आईटीआई