{"_id":"6824f7da22aa89bf00052bd7","slug":"iti-chalo-abhiyan-will-run-till-june-5-applications-will-be-made-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139386-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच जून तक चलेगा आईटीआई चलो अभियान, करांएगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच जून तक चलेगा आईटीआई चलो अभियान, करांएगे आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। आईटीआई चलो अभियान 12 मई से शुरू हो गया है। यह अभियान पांच जून तक चलेगा। बुधवार को डीएम अवनीश राय ने अभियान की समीक्षा की। कहा कि इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स की जानकारी देकर ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा। साथ ही अप्रेंटिसशिप योजना व पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम की भी समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप कराने व पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए 32 युवाओं का लक्ष्य आया था। इसमें 84 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों का फॉलोअप लेने के लिए भी कहा। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि रोजगार संगम पोर्टल पर विभिन्न कंपनियां पंजीकरण कराकर आईटीआई के युवाओं को रोजगार दे रही हैं। सेवा मित्र पोर्टल पर आईटीआई अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से उन्हें रोजगार मिलेगा।