फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It rained in the morning, the sun was very hot in the afternoon

Budaun News: सुबह हुई बारिश, दोपहर में तेज धूप ने किया परेशान

Fri, 09 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
It rained in the morning, the sun was very hot in the afternoon
तेज धूप में छाता लगाकर पुलिस लाइन रोड से गुजरती महिला। संवाद - फोटो : samvad
बदायूं। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार सुबह हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप निकलने की वजह से उमस और गर्मी बढ़ गई। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को तापमान तीन डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार की सुबह बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। बुधवार को आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती रही। इसी तरह बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई। आधा घंटा की हुई बारिश ने उमस बढ़ा दी। 10 बजे के बाद तेज धूप हो गई। इस वजह से लोगों को दिनभर गर्मी से परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

-

बिजली ने भी रुलाया
गर्मी से लोग परेशान हुए तो बिजली की आंख मिचौनी ने दिन भर परेशान किया। शहर से लेकर देहात तक सात से आठ घंटे तक बिजली की अघौषित कटौती की गई। शहर के नई सराय मोहल्ले में दोपहर दो से रात नौ बजे तक बिजली की कटौती से लोग घरों में बेहाल हो गए। बिजली चालित उपकरण भी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed