{"_id":"31a0e3cb3d4262d978126ad09ab9dda9","slug":"it-is-the-perfect-present-who-wish-to-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा आदर्श प्रस्तुत करें, जो स्वयं चाहते हों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा आदर्श प्रस्तुत करें, जो स्वयं चाहते हों
Vjirganj
Updated Thu, 21 May 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षु अध्यापकों के प्रशिक्षण के द्वितीय दिन सत्र का शुभारंभ वरिष्ठ सह समन्वयक कमला देवी और गुरुवचन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
प्रथम सत्र में प्रशिक्षक डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना एवं अभियान गीत प्रस्तुत कर सत्र को गति दी। उन्होंने आदर्श शिक्षक की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम वैसे आदश बच्चों के सामने प्रस्तुत करें, जो हम स्वयं में चाहते हैं। सह समन्वयक गुरुवचन सिंह ने कक्षा शिक्षण में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्तर और शिक्षण पर आधारित शिक्षा सूत्रों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
तृतीय सत्र में प्रशिक्षक मनोज वार्ष्णेय ने बाल केंद्रित शिक्षा एवं जनतांत्रिक शिक्षण पर चर्चा की। समापन पर प्रशिक्षण सत्र के लिए सांस्कृतिक, प्रतिवेदन, शैक्षिक प्रबंधन एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर अनुज वार्ष्णेेय, रुबी सिंह, रुचि गुप्ता, कौशल सिंह, सीमा गौड़, ममता कुमारी, मीनू भारती, मोनिका, मुजाहिद सहित प्रशिक्षु अध्यापक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में कमला देवी, अमित गुप्ता और भागीरथ का सहयोग रहा।
विज्ञापन