फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is decided to cut the tickets of the MLAs who have a weak hold among the public.

जनता के बीच कमजोर पकड़ वाले विधायकों का टिकट कटना तय

Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
It is decided to cut the tickets of the MLAs who have a weak hold among the public.
बदायूं। विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल भाजपा का ज्यादा फोकस संगठन पर है। दिसंबर में भाजपा की कई संगठनात्मक बैठकें होनी हैं। इन बैठकों में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, प्रदेश मंत्री और ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी, प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले पार्टी संगठन की ओर से विधायकों के कामकाज और जनता के बीच उनकी पकड़ी को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। जनता के बीच कमजोर पकड़ वाले विधायकों का टिकट कटना या क्षेत्र बदलना तय माना जा है।
विज्ञापन

भाजपा का 2017 के चुनाव में जिले में अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा। छह में से पांच सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। 2019 में लोकसभा सीट और 2021 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी भाजपा ने कब्जा लिया। जिले में भाजपा के सामने 2022 में भी 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। ऐसे में पार्टी संगठन के साथ संघ भी हर पहलू को देख रहा है। शहर, बिल्सी, सहसवान सीटों पर भाजपा से टिकट के दावेदारों की लाइन है। हालांकि, पार्टी ने अभी टिकट पर विचार शुरू नहीं किया है, लेकिन दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान के स्तर से जिले भर में पार्टी विधायकों के कामकाज के साथ उनकी जनता के बीच पकड़ और लोकप्रियता का सर्वे कराया जा रहा है। टिकट निर्धारण में यह सर्वे अहम भूमिका निभाने वाला है। सूत्रों की मानें तो सर्वे में विधायक विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्य, जनता के बीच विधायक की छवि, सक्रियता के साथ ही विधायक की दूसरे राजनीतिक दलों के साथ संबंधों का फीडबैक भी लिया जा रहा है। जातीय और धार्मिक समीकरणों के साथ यह भी देखा जा रहा है कि टिकट कटने पर बेहतर संभावित उम्मीदवार कौन हो सकता है, इस पर भी सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का पूरा ध्यान संगठन की मजबूती पर है। टिकट निर्धारण पर अभी विचार शुरू नहीं हुआ है। टिकट तय करना हाईकमान का काम है। जिसको भी प्रत्याशी बनाया जाएगा पूरा संगठन उसको जिताकर विधानसभा भेजेगा। दिसंबर में होने वाली संगठनात्मक बैठकों में कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठकें मंडल स्तर तक होंगी। जिले में 30 मंडल हैं। सर्वे आदि पार्टी हाईकमान के स्तर से हो रहे हैं। भाजपा सभी छह सीटों पर कब्जा करेगी। - राजीव गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed